दिल्ली में शीतलहर का प्रभाव, पहाड़ों में बर्फ बारी का अलर्ट, तमिलनाडु में सायक्लोन ‘फेंगल’ का खतरनाकअसर ।
उत्तर भारत में सर्दी का कहर बढ़ने लगा है, जिसमें दिल्ली और यूपी प्रमुख रूप से प्रभावित हैं। तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम के साथ-साथ अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में शीतलहर का असर: दिल्ली में शीतलहर का प्रभाव बढ़ चुका है। अब सिर्फ सुबह और शाम ही नहीं, बल्कि दिन के समय भी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। शुक्रवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया था। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का न्यूनतम तापमान घटता जा रहा है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिरने का अनुमान: आक्यु वेदर साइट के अनुसार, शुक्रवार को रात 8 बजे न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो देर रात तक 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार सुबह में धुंआ और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, दिन में मौसम साफ रहेगा, और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले सात दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि गुरुवार तक यह 10 डिग्री तक गिर सकता है। कश्मीर में बर्फबारी, हिमाचल में अलर्ट: मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से होकर गुजरने वाला है, जिससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है। 3 दिसंबर तक पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, खासकर लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा जिलों में भारी बर्फबारी का खतरा है। तमिलनाडु में सायक्लोन ‘फेंगल’ का असर: सायक्लोन ‘फेंगल’ का असर अब तमिलनाडु में भी देखने को मिल…






